फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आग से गेहूं की 14 बीघा फसल राख

Wed, 22 Apr 2026 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-26-खेतों में गेहूं की फसल और अवशेष में आग लगने के दौरान दूर तक बस धुआं ही नजर आता रहा । सं
विज्ञापन
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पानी की टंकी के पास खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान करीब 14 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल व करीब 180 बीघा में खड़ा फसल अवशेष जल गया।
गांव फैजुल्लापुर में फसल में आग की सूचना फैलते ही ग्रामीण बाल्टियां और पेड़ों की टहनियां लेकर दौड़ पड़े। कुछ किसानों ने समझदारी दिखाई और ट्रैक्टरों से जलते हुए खेतों के चारों ओर जुताई शुरू कर दी ताकि आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके। दो किलोमीटर दूर बढ़िन श्रमदान गांव तक के लोग मदद के लिए जुट गए।
सूचना पर थाना प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों के साथ मिलकर पुलिस ने खेतों में रखे गेहूं के गट्ठों को सुरक्षित स्थानों पर हटाना शुरू किया। घटना के करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी पर लेखपाल सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। लेखपाल ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

-
इन किसानों की जली फसल
लाखन सिंह व गोविंद राज- तीन-तीन बीघा
प्रबल प्रताप, कमलेश कुमार व कुसुमा- दो-दो बीघा
रामचंद्र व महेश प्रताप- 1.5-1.5 बीघा
जगदीशचंद्र-एक बीघा
हरवंश- 0.5 बीघा

रीपर से निकली चिंगारी से लगी आग, फसल जली

अयाना। थाना क्षेत्र के इकबालपुर में भूसा बनाने वाली रीपर मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे तीन किसानों की गेहूं की फसल जल गई। इकबालपुर निवासी वीरेंद्र ने बताया कि गांव के रोशनलाल, सेंगनपुर निवासी लला खान ने साझेदारी में गेहूं की फसल की थी।
विज्ञापन

हार्वेस्टर से गेहूं कटवाने के बाद किसान रीपर मशीन से भूसा बनवा रहे थे। इस दौरान मशीन से निकली चिंगारी से डोरीलाल के खेत में आग लग गई। पास मौजूद किसानों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया तब तक डोरीलाल की खेत में खड़ी पांच बिस्वा गेहूं की फसल, वीरेंद्र के 13 गट्ठे व सेंगनपुर निवासी रविकांत के आठ गेहूं के गट्ठे जल गए। लेखपाल योगेश कुमार ने बताया कि भूसा बनाने के दौरान रीपर मशीन से निकली चिंगारी से आग लगी थी। रिपोर्ट बनाकर तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। (संवाद)

फोटो-26-खेतों में गेहूं की फसल और अवशेष में आग लगने के दौरान दूर तक बस धुआं ही नजर आता रहा । सं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें