फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनी तो लोस चुनाव का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। आटा परासन मार्ग का निर्माण हुए करीब 15 साल बीतने के बाद भी पीडब्लूडी विभाग की ओर से बनाई गई सड़क में 2800 मीटर सड़क छोड़े जाने से क्षेत्रीय जनता व प्रधानों में रोष है।
विज्ञापन


आटा व परासन मार्ग पर अकोढ़ी व हरीशंकरी गांव की नहर तक पक्का निर्माण है। लेकिन विभाग ने इस मार्ग पर करीब 2800 मीटर सड़क छोड़ दी है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान इस मार्ग पर पड़ने वाले इमिलिया गांव के लोगों ने चुनाव बहिष्कार की घोषणा कर दी थी।

तब भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र सिंह जादौन ने आश्वासन दिया था कि चुनाव जीतने के बाद इस सड़क को प्राथमिकता से बनवाएंगे। लेकिन विधायक बनने के बाद उन्होंने इस मार्ग की सुध नहीं ली है। इस सड़क से अकोढ़ी, बारा, पांडेयपुर, अमीसा, कहटा, सुनेहटा, परासन, इमिलिया आदि गांव से सैकड़ों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती है।
विज्ञापन


लेकिन जर्जर सड़क के कारण बारिश के दिनों में इन गांवों के लोगों को करीब 20 किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। इमिलिया प्रधान अवधेश कुमार, अमीसा प्रधान फूलसिंह पाल, परासन प्रधान लक्ष्मण निषाद, बारा प्रधान माया देवी, सुनहटा की हेमा देवी आदि का कहना है कि अगर लोकसभा चुनाव के पहले इस सड़क का निर्माण न हुआ तो जनता चुनाव बहिष्कार करेगी। इस बाबत पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता बीके राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही जांच कराकर सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें