फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को हाईवे पर प्राइवेट बस ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
सदर कोतवाली क्षेत्र में इंडियन ऑयल चौकी से चंद कदम की दूरी पर हाईवे पर शौच क्रिया से लौट रही महिला को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रौंद दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक बस लेकर भाग गया। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सीओ सिटी, एसडीएम व कोतवाली प्रभारी के समझाने पर भी लोग नहीं माने। एडीएम व एएसपी ने पहुंचकर लोगों की ओर से ओवरब्रिज बनवाने की मांग को पूरा कराने के आश्वासन पर तीन घंटे बाद जाम खुल सका।
जालौन जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के रायपुर मडैया गांव निवासी जमना देवी (55) पत्नी बालादीन कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर निवासी भाई सूरज सिंह के पुत्र रंजीत के तिलकोत्सव में आई थीं। सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे कुछ अन्य महिलाओं के साथ शौचक्रिया करने के लिए हाईवे के दूसरी तरफ गई थीं। लौटकर घर जा रहीं थी। जैसे ही वह हाईवे को पैदल पार कर ही रहीं थी कि तभी तेज रफ्तार से कानपुर की तरफ जा रही एक प्राइवेट बस ने उन्हें राैंद दिया। जिससे जमना देवी की मौत हो गई। इस दौरान उनके साथ आई महिलाएं जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। महिलाओं को चिल्लाते देख मोहल्ले के लोग भागकर घटना स्थल पर पहुंचे। लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी पवन पांडेय, सीओ सिटी वंदना सिंह व एसडीएम राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को जाम खुलवाने के लिए समझाने लगे। लेकिन लोगाें ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद एडीएम रामसेवक द्विवेदी व एएसपी एसके सक्सेना मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से बात की। इस दौरान लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में ओवरब्रिज बनवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर एनएचएआई के अधिकारियों व केंद्रीय अधिकारियों को भेजे जाने का आश्वासन दिया। इस बीच तीन घंटे तक हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बाद में पुलिस कर्मियों ने सभी वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाकर जाम खुलवाया। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जमना देवी के भाई सूरज सिंह ने एक प्राइवेट नंबर की बस व अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दो घंटे तक पुलिस कर्मियों के न पहुंचने से भड़के थे लोग
हाईवे पर सुबह प्राइवेट वाहन से हुई महिला की मौत के मामले में मोहल्ले के लोगों का कहना था कि घटना होने के दो घंटे तक कोई भी पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।

- प्राइवेट बस ने महिला को रौंदा, हाईवे किया जाम
- इंडियन ऑयल चौकी के पास हुआ हादसा
- आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक हाईवे किया जाम, वाहनों की कतार
- ओवरब्रिज बनवाने के एडीएम व एएसपी के आश्वासन पर खुला जाम






























































































































































































































































































































जालौन के ध्यानार्थ
फोटो26एयूआरपी 14- हाईवे पर लगी वाहनों की लाइन
फोटो26एयूआरपी 15-आक्रोशित लोगों को समझाते एडीएम रामसेवक द्विवेदी व एएसपी आरके सक्सेना
फोटो26एयूआरपी 16-मृतक के परिजनों को सांत्वना देती सीओ सिटी वंदना सिंह
फोटो26एयूआरपी 21- घटना स्थल पर जाम खुलवाने के लिए आक्रोशित लोगों को समझाती सीओ सिटी व कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें