फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर फौजी ने लाइसेंस गायब होने का डाक विभाग पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। सेवानिवृत्त फौजी ने डाक विभाग पर लाइसेंस गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस को दिए पत्र में सेवानिवृत्त मेजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेना में जम्मू सेक्टर में तैनात था। उसने रिवाल्वर का लाइसेंस बनवाया था। लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 30 अक्तूबर 2017 को दिबियापुर स्थित डाकघर से पंजीकृत डाक से अपना लाइसेंस जम्मू भेजा था। काफी समय गुजर जाने के बाद डाकघर व जम्मू जिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क किया।

दोनों ही स्थानों से उसे कोई जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को पीड़ित ने दिबियापुर थाने में शिकायतीपत्र दिया। इसमें आरोप लगाया कि दिबियापुर डाकघर से उसकी डाक आगे नहीं भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित वर्तमान में दिबियापुर स्थित बैंक आफ इंडिया में सुरक्षा कर्मी के तौर पर तैनात है। इसको लेकर दिबियापुर डाकघर के पोस्टमास्टर का कहना है कि दिबियापुर से डाक भेजा गई थी। इंडियन पोस्ट की वेबसाइट पर भी यह दर्ज है। इसको लेकर डाक अधीक्षक इटावा व जम्मू डाक विभाग को लिखापढ़ी की गई है। परंतु अभी तक कहीं से कोई जवाब नहीं आया है। थानाध्यक्ष विष्णु गौतम ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें