फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपति हमीरपुर से कोटरा आ रहे थे तभी हादसा हुआ। राहगीरों ने आनन फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाए होने से पति के सिर पर गहरी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कस्बा कोटरा निवासी रामखिलावन बाइक से पत्नी रामदुलारी को लेकर हमीरपुर रिश्तेदारी में गया था। बुधवार की देर शाम वह बाइक से कोटरा आ रहे थे। रात करीब दस बजे वह जैसे ही कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बागी व शहादतपुर के बीच पहुंचे तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा होते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर बस लेकर भाग निकला।

राहगीरों ने हादसे के बाद रामखिलावन और उसकी पत्नी रामदुलारी को सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर रामदुलारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हेलमेट न लगाए होने से रामखिलावन के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं। उसे नाजुक हालत में चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कदौरा के ग्राम बागी के पास रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर
-हेलमेट न लगाए होने से पति के सिर पर गहरी चोटें आईं हैं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें