फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककोर में रुकने लगीं रोडवेज की बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ककोर (औरैया)। परिवहन मंत्री के आदेश के बाद अब रोडवेज बसें ककोर में पांच मिनट का स्टाप लेकर ही जा रही हैं। गुरुवार को पहले दिन कस्बे के लोगों ने बस चालक व परिचालक को मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

ककोर में जिला मुख्यालय स्थित है। इसके बाद भी यातायात के संसाधन पंगु थे। परिवहन निगम की बसें सीधी निकल जाती थी। सिकंदरा उपचुनाव में जा रहे परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को रोककर ककोर में बस स्टाप बनाकर सभी बसों के ठहराव की मांग की। परिवहन मंत्री ने रोडवेज स्टाप बनाए जाने का आश्वासन दिया और एआरएम को निर्देश दिए कि बसों का ठहराव अविलंब शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने बुधवार को स्टापेज का आदेश पारित कर दिया। गुरुवार की सुबह बेला बिधूना होकर दिल्ली जा रही रोडवेज बस पांच मिनट कस्बे में रुकी तो लोग भी पहुंच गए और चालक व परिचालक को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर सुधीर तिवारी, दिनेश तिवारी, अजय प्रजापति, इंद्रपाल सिंह, राजू दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें