फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलेंगी डिपो की आधा दर्जन बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। अब औरैया डिपो की आठ बसें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दौडे़ंगी। ये बसे बेला तिर्वा होते हुए एक्सप्रेस-वे पर जाएंगी। औरैया से एक्सप्रेस वे होते हुए बसें लखनऊ, दिल्ली, आगरा के लिए चलेंगी।

बहुत जल्द औरैया डिपो की आठ बसें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे होते हुए यात्रियों को लखनऊ दिल्ली, आगरा तक सफर कराएंगी। डिपो के एआरएम हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से कुछ दिन पूर्व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस चलाए जाने की रिपोर्ट मांगी थी। इस पर डिपो प्रशासन की ओर से करीब आठ बसें चलाए जाने की रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आठ बसों में दो बसें लखनऊ के लिए चलाई जाएंगी। अन्य बसें आगरा दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। रोडवेज प्रशासन इन बसों के संचालन के बाद इनकम बढ़ने की संभावना जता रहा है। डिपो प्रशासन की माने तो ये बसें बेला होते हुए तिर्वा से एक्सप्रेस-वे पर चढे़ंगी। एआरएम ने बताया कि दिशा निर्देश आने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें