अछल्दा (औरैया)। कस्बे के नेविलगंज निवासी रामविलास बाथम गुरुवार की देर शाम घर पहुंचा। कुछ ही देर में उसके सीने में तेज दर्द उठने लगा। तेज दर्द उठने पर वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख परिजन प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
वहीं परिजन भी मौत का कारण नहीं बता सके। लोगों में चर्चा है कि अधिक शराब पीने से मौत हुई है। इस संबंध में दिनेश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया सर्दी लगने से मौत लग रही है। परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव को घर ले गए हैं।