हादसे में घायल अधेड़ की मौत
औरैया (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गांव जैतापुर निवासी जयप्रकाश एक जून को दूरसंचार विभाग कार्यालय के सामने ऑटो की टक्कर से घायल हो गए थे। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया था। कानपुर में उपचार के दौरान जय प्रकाश की मौत हो गई। मृतक के बेटे सुभाष ने ऑटो चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
..............................................
सट्टा लगवाते दो गिरफ्तार
औरैया। कोतवाली पुलिस ने जमालशाह स्थित ईदगाह की बाउंड्री के पास सट्टा लगवाते हुए बक्के व विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
........................................
जुआ खेलते पांच दबोचे
औरैया। बेला थाना पुलिस ने पुर्वा रावत में छापेमारी करके जुआ खेल रहे जितेद्र, पिंटू, नन्हे, रोहित व नदीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।