फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में पालिका ने चलाया विशेष सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका ने शहर को साफ बनाने के लिए नया तरीका निकाला है। अब पालिका शहर के मुख्य बाजार में रात 9 बजे से 11 बजे तक विशेष सफाई अभियान चलाएगी। विशेष अभियान की शुरूआत शुक्रवार रात पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, पालिका ईओ रविन्द्र कुमार व सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर की। फिर विधायक व पालिका अध्यक्ष ने अलावों की स्थिति का भी जायजा लिया। शहर के घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौराहा व अस्पताल गेट पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


बताते चलें कि शहर के मुख्य बाजार में भीड़भाड़ की वजह से पालिका कर्मचारी ठीक से सफाई नहीं कर पाते थे। वहीं रात में दुकानें बंद करने के बाद दुकानदार भी काफी कूड़ा सड़कों पर फेंक देते है। जिससे सफाई होने के बाद भी मुख्य बाजार गंदा दिखाई देता है। इससे निपटने के लिए पालिका ने नया तरीका निकाला है।

अब पालिक ा सुबह के साथ साथ रात में भी सफाई कराएगी। इससे बहुत हद तक बाजार में सफाई रहेगी।
पालिका ईओ रविंद्र कुमार ने बताया कि शहर के मुख्य बाजार में रात 9 से 12 बजे तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पालिका ने करीब 40 कर्मचारियोेेें की तैनाती की है। इन कर्मचारियों को स्पेशल ट्रेनिंग के साथ रात में काम करने के लिए रेडियम से लेस वर्दी भी दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात विधायक गौरीशंकर वर्मा व पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने सफाई टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम ने शहर के घंटाघर, बल्लभ नगर, शहीद भगत सिंह चौराहे, अस्पताल गेट आदि जगहों पर अभियान चलाया। इस दौरान विधायक व पालिका अध्यक्ष ने चौराहों पर जलने वाले अलावों की स्थिति देखी।
विज्ञापन


हर रात 9 बजे से 11 बजे तक मुख्य बाजार में चलेगा अभियान
विधायक व अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखा शुरू किया विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें