फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दोनों पालियों में 1142 ने नहीं दी परीक्षा

Mon, 03 Mar 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में सुबह परीक्षार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
औरैया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की सोमवार को हुई बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में जहां 1071 छात्र अनुपस्थित रहे तो वहीं दोपहर की पाली में 71 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

उधर डीआईओएस समेत सचल दल पूरे दिन केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस की सख्ती देखने को मिली।
सुबह की पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा में 1031 पंजीकृत बच्चों में 927 ने परीक्षा दी। जबकि 104 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में गणित विषय में 5145 पंजीकृत बच्चों में 4941 बच्चे उपस्थित रहे। जबकि 204 अनुपस्थित रहे। जीव विज्ञान में पंजीकृत 12962 बच्चों में 11891 बच्चे उपस्थित रहे। 1071 अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला परीक्षा में पंजीकृत 635 में 564 उपस्थित रहे। 71 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 1142 बच्चों ने सोमवार को परीक्षा छोड़ी। उधर डीआईओएस समेत सचल दल टीमों ने दोनों पालियों में केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें