फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लोगों को 375 लीटर शराब के साथ पकड़ा

Fri, 17 Feb 2017 11:32 PM IST
औरैया
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान जमीन में गड़ी लहन नष्ट करती आबकारी टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के चलते शुक्रवार को उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ के निर्देश पर अलीगढ़ टीम के साथ जिले के आबकारी विभाग ने पछैया बस्ती में छापेमारी कर अभियान चलाया। टीम ने 11 लोगों को 375 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। एक दर्जन मकानों में शराब की भट्टियां तोड़कर शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किये।
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी रामशरण ने बताया कि पछैया बस्ती में आबकारी निरीक्षण बीके तिवारी के साथ रुपेंद्र कुमार निर्मल, अभिषेक कुमार वत्स, अखिलेश कुमार, नागेंद्र सिंह के साथ छापेमारी की। छापा पड़ते ही शराब बनाने व पीने वालों में भगड़ मच गयी। छापमारी के दौरान टीम ने ताले लगे मकानों में ताले तोड़कर अंदर पहुंचे और जमीन में गड़े  लहन से मटकों को फोडने का काम किया। टीम ने गमलों के नीचे, पानी की टंकियों के नीचे, टाइल्स लगे फर्श में नीचे दबी शराब को बाहर निकाला और वहीं जमीन में गड़ी लहन को नष्ट किया। आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर 3200 लीटर लहन नष्ट किया है। जबकि 375 लीटर शराब के साथ 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें