फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हुए ठीक, 20 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण का ग्राफ दो दिनों से बढ़ता नजर आ रहा है। रविवार को 20 नए संक्रमित मरीज देखने को मिले। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 11 रही है। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण के प्रति किसी तरह की लापरवाही न बरते जाने की बात कही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में 20 नए संक्रमित मिले है। जबकि 11 ने कोरोना से जंग जीती। जिसे में अब कुल संक्रमितों की संखअया 2909 जा पहुंची है। जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2677 हो गई है। जिलमें अब एक्टिव केस 196 हो गए है। कोरोना संक्रमण के बाद जिले में मरने वालों की संख्या 36 ही है।
बताया कि जिले में आज आठ नए हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए हैं। अब एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 56 रह गई है। स्वास्थ टीमों ने आरटीपीसीआर के 249, ट्रू-नॉट के दो और एंटीजन के 249 सैंपल लिए। जिले में अब तक 67795 सैंपल आरटीपीसीआर के लिए जा चुके है। जिसमें 64148 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव रही है। सैफई लैब से अब 1706 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। होम आइसोलेशन में अब 154 मरीज बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें