तिलक महाविद्यालय में कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत आपदा प्रबंधन हेतु चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। लखनऊ से आए15 प्रशिक्षणार्थियों द्वारा 105 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया।
जिले के 120 ग्राम पंचायत के 50-50 ग्रामीणों को आपदा से बचाव व उसको कम करने के उपायों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता पैदा की जाएगी।
शिविर में आपदा, प्रबंधन, धैर्यता, सहभागिता, तैराकी, स्काउट आपदा न्यूनीकरण की दिशा में समुदाय की भूमिका, ग्राम आपदा प्रबंधन योजना चेतावनी, प्राथमिक चिकित्सा, महामारी आपदा राहत आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
समापन पर एडीएम इंद्रपाल उत्तम, एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार शमशेर सिंह, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र गोपाल भगत व भारत प्रेरणा मंच के सचिव अविनाश अग्निहोत्री ने आपदा से बचने के उपाय प्रशिक्षाणार्थियों को बताए।
इस मौके पर योगेंद्र सिंह, मयंक त्रिपाठी, मुकेश दुबे, शिवकुमार, स्वदेश कुमार श्रीवास्तव, अमर सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, विनीता, वंदना, दीपक दुबे, मनोज कुमार, शैलेंद्र वर्मा, धर्मेश सिंह तोमर, उत्कर्ष कुमार आदि मौजूद रहे।