फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम योगी मानधन योजना के तहत हुए पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से 15 हजार से कम आय वाले व्यक्तियों का प्रधानमंत्री श्रो योगी मानधन योजना में रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन



केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पेंशन देने की योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष तक के असंगठित मजदूरों को जिनकी अधिकतम मासिक आय रुपये 15 हजार है, उन लोगों को इस योजना के अंतर्गत कार्ड बनाए जाएंगे। कस्बा फफूंद में नई बस्ती बाबा का पुरवा में शिवम जन सेवा केंद्र कुशवाहा कंप्यूटर सेंटर चौराहा और मोहल्ला चमनगंज में प्रदीप कुमार पांडे सीएससी सेंटर पर पंजीयन किए जा रहे हैं। जानकारी जिला प्रबंधक आनंद कुमार सोनी, मनीष कुमार, रजक एवं जिला समन्वयक अनुज कुमार ने दी।
विज्ञापन



-असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को पेंशन देने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें