फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र निवासिनी एक महिला ने दो लोगों पर पति की मजदूरी मांगने पर तमंचा लगाकर गैंगरेप करने का कोर्ट में 156 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें केर्ट के आदेश पर गुरुवार रात पुलिस ने महिला की तहरीर पर नामजद दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसके पति शहर में योगेश उर्फ छुन्नू पाठक की आरा मशीन पर मजदूरी का काम करते थे। बताया कि गत फरवरी को सुबह लगभग 11:30 बजे वह उनकी आढ़त पर पति की मजदूरी का रुपया मांगने गई। जिस पर वहां मौजूद उक्त लोगों ने कमरे पर आकर रुपये देने को कहकर टाल दिया। बताया कि इसके बाद उक्त लोग शाम को उसके कमरे पर पहुंचे और उससे पति के बारे में पूछा। पीड़िता ने जब बताया कि उसका पति बाहर गया है तो उक्त लोग उसके कमरे में घुस गए और पहले उसके साथ जाति सूचक शब्दों का उपयोग करते हुए गालियां दी व मारपीट की। इसके बाद आरोपी जीतू पाठक ने उसे तमंचा लगा दिया तथा दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में पीड़िता का कहना है कि पहले उसने घटना दर्ज करवाने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। कोतवाली इंस्पेक्टर मदन लाल गुप्ता ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की हकीकत क्या है इसके लिए जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज
- पीड़िता ने तमंचा लगाकर घटना को अंजाम देने का लगाया आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें