फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदेल गुट ने विधान परिषद् सदस्य से मिल टीचरों की समस्याएं सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संरक्षक/ सदस्य विधान परिषद राजबहादुर सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने जिले के शिक्षकों की समस्याओं को बताया। सिंह ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।

गुरुवार को विधान परिषद सदस्य राजबहादुर सिंह को दिए ज्ञापन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के जिलाध्यक्ष उमाकांत दीक्षित, जिला महामंत्री होशियार राजपूत ने बताया है कि जिले के शिक्षकों की समस्याएं अधिकारियों की लापरवाही से लंबित पड़ी हैं। आंदोलन भी कर चुके हैं लेकिन समस्याओं का निदान नहीं हुआ है। बायोमीट्रिक मशीन व सीसीटीवी कैमरों का ठीकरा उन पर फोड़ दिया गया है जबकि बेसिक एवं डिग्री कालेजों में अभी भी ये नहीं लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षकों का विनियमितीकरण अभी तक रुका हुआ है। वित्तविहीन शिक्षकाें की सेवा शर्तों को लागू कर मानदेय दिए जाने, जिले में तीन सहायता प्राप्त जिला पंचायत विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को सामूहिक बीमा योजना का लाभ दिए जाने आदि मांगे शामिल हैं। बताया गया कि इस संबंध में प्रदेशीय नेता श्रीनारायन दुबे ने विधान परिषद सदस्य को यह मुद्दा विधान परिषद में उठाने के लिए कहा था, जिसे विधान परिषद सदस्य राजबहादुर ने नियम 110 के अंतर्गत विधान परिषद में सूचित किया है। सामूहिक बीमा कटौती ई-पैकेट व्यवस्था लागू करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में कृष्णमोहन उपाध्याय, रामशरन मिश्रा, डॉ. एएस अवस्थी, राकेश मिश्रा मौजूद रहे।

-माशिसं के प्रांतीय संरक्षक राजबहादुर से मिला प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें