फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 25 लाख कीमत के खोए 101 मोबाइल फोन मिले वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। गुम हुए मोबाइल फोन न मिल पाने से उदास चेहरों पर सोमवार को खुशी दिखाई दी। जब स्वॉट टीम की ओर से सक्रियता दिखाते हुए पिछले छह माह में लोकेशन ट्रेस करके 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंपे गए। पुलिस विभाग की सक्रिय कार्यशैली को लेकर लोगों ने उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

एसपी अभिजित आर शंकर ने बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई है। कहा कि स्वाॅट टीम की सक्रियता से लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन खोज निकाले गए हैं। इस दौरान एसपी ने बरामद मोबाइल फोन के मालिकों को उनके खोए हुए मोबाइल सौंपे। मोबाइल फोन मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ तौर पर दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें