फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, दोषी को 10 साल की कैद, अर्थदंड भी ठोका

Thu, 18 May 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे मनराज सिंह ने आजम को नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का दोषी माना। उसे कुल 10 साल के कठोर कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह ने दिबियापुर थाना क्षेत्र के नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले के दोषी को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित भी किया है। इस मामले में पैरवी कर रहे डीजीसी अभिषेक मिश्रा ने बताया कि दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़े का पुर्वा में एक ईटों का प्लांट लगा है।

विज्ञापन

इस प्लांट में ठेकेदार इसरार ने लगभग 10 श्रमिकों से काम करता था। उनमें से एक श्रमिक जिला सहारनपुर के थाना रामगढ़ नकुड़ के तिगड़ी गांव निवासी आजम भी काम करता है। 28 फरवरी 2018 को आजम वादी की 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया। जिसकी नामजद रिपोर्ट थाना दिबियापुर में दर्ज की गई।
पुलिस ने दोनों की बरामदगी के बाद नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म की चार्जशीट आजम के खिलाफ कोर्ट में प्रस्तुत की। यह मुकदमा विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह की कोर्ट में चला। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्रा ने नाबालिग के साथ किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अपराध पर कठोर दंड देने की बहस की। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे मनराज सिंह ने आजम को नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का दोषी माना। तथा उसे कुल 10 साल के कठोर कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर एक साल अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। कोर्ट ने प्रस्तुत मामले की जमा कराई गयी अर्थदंड की धनराशि में से आधी धनराशि पीड़िता को अदा करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें