फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Crime: खेत गई नाबालिग से दुष्कर्म, परिजनों के पहुंचने पर आरोपी भागा, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 May 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में खेत गई किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों को आता देख आरोपी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन

बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी खेत गई थी। दो घंटे तक वापस न लौटने पर उसने परिजनों संग खेतों पर बेटी की तलाश शुरू की। इस दौरान एक खेत में बेटी की चीखने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचे तो अमावता निवासी अमित मौके पर अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकला।
किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने की सूचना पर एएसपी दिगंबर कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खेत पर पहुंचते ही आरोपी उसे दबोचकर खेत के अंदर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुकृत्य को अंजाम दिया। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखा गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें