औरैया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की निगाहें शल्य चिकित्सा पर टिकी हैं। यही वजह है कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक साल पहले 10 विभागों को मिले उपकरणों के बाद अब 10 और विभागों के लिए डिमांड शासन को भेजी गई है। जल्द ही उपकरण व संसाधन मुहैया होने के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने लगेंगी।
चिचौली मेडिकल कॉलेज में साल 2024 में 10 विभागों में शल्य चिकित्सा को लेकर उपकरण मुहैया कराए गए थे। इसमें आर्थोपेडिक, ईएनटी समेत अन्य विभाग शामिल थे। अब इस कड़ी में 10 अन्य विभागों के लिए भी उपकरण की खेप जुटाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से शासन को डिमांड भेजी गई है। इसमें जच्चा-बच्चा विभाग, दंत विभाग, चर्म विभाग, चेस्ट विभाग समेत समेत अन्य शामिल हैं। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 10 विभागों के लिए उपकरणों की मांग भेजी गई है। इसकी संस्तुति मिलने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर हो जाएंगी।