फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचौसी में कई गांव पानी से घिरे

Wed, 01 Aug 2018 11:48 PM IST
कंचौसी में कई गांव पानी से घिरे
विज्ञापन
रेल फ्रेड कॉरीडोर के किनारे भरा पानी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। कंचौसी कसबा पूरी तरह से बारिश के पानी से घिरा हुआ है। फ्रेट कॉरिडोर की ओर से कस्बे के बीचोबीच निकले रेल ट्रैक ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में बिझाई, सूखमपुर, घसा का पुरवा, ढिकियापुर, कंचौसी, बान बाजार, रानेपुर आदि गांव टापू बने हैं। खेतों में बोई गई धान, ज्वार, तिल आदि की फसलें डूबी हैं। मवेशियों के लिए चारे का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

 रेल ट्रैक पर पानी नहीं पहुंचे इसके लिए मंगलवार की रात रेल अधिकारियों ने दोनों ट्रैकों के बीच से पानी निकालने का प्रयास किया। दूसरी ओर तहसील बिधूना और थाना दिबियापुर का पूरा अमला देर रात तक बाढ़ से निपटने का इंतजाम करता रहा। इस पूरे मामले में रेल फ्रेट कॉरीडोर के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि फ्रेट का निर्माण कार्य फिलहाल बारिश के कारण रुका हुआ है।

इनसेट
असेनी से जोड़ने वाली मुख्य लाइन पर फाल्ट
एक तरफ गांवों और घरों में घुसा बारिश का पानी तो दूसरी तरफ चार दिन से बिजली न रहने से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। लोगाें के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। आसपास के गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। इस संबंध में जेई विवेक खरे ने बताया कि असेनी से जोड़ने वाली मुख्य लाइन पर फाल्ट है। काम चल रहा है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें