फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'CBI जांच की मांग की, तो सात पुश्तें बर्बाद कर देंगे'

Wed, 04 Sep 2013 11:06 AM IST
शाहजहांपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में घिरने के बाद अब आसाराम के समर्थकों ने पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


लड़की के पिता ने मंगलवार को बताया कि उनकी ससुराल के लोगों से कहा गया है कि सीबीआई जांच की मांग न करें, अन्यथा उनकी सात पुश्तें बर्बाद हो जाएंगी।

बिटिया के पिता ने अमर उजाला को बताया कि उनकी ससुराल में भी आसाराम का आश्रम है और साधक ससुराल में आते-जाते हैं। इसी वजह से आसाराम के लोग उन्हें जानते हैं वहां भी दबाव डाला गया कि अब चुप बैठें। रिश्तेदार भी भयभीत हैं और अपनी इज्जत की दुहाई देकर चुप बैठने को कह रहे हैं लेकिन वह चुप बैठने वाले नहीं हैं।

डर के कारण रिश्तेदार साथ देने के बजाय उल्टा उन्हें ही चुप बैठने के लिए समझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आसाराम ने उनकी इज्जत से खिलवाड़ किया है, ऐसे शैतान को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन


वह सीबीआई जांच की मांग फिर दोहरा रहे हैं। जांच से देश भर में फैले उनके आश्रमों और गुरुकुलों का सच सभी के सामने आएगा और आसाराम की हकीकत से भी लोग रूबरू हो सकेंगे।

एक बार सच सामने आने से उनके जो शिष्य उस शैतान पर विश्वास कर रहे हैं, उससे नफरत करने लगेंगे। लड़की के पिता ने कहा कि गुरु के रूप में उस शैतान ने उनके बच्चों का कैरियर तबाह कर दिया है।

उन्होंने बताया कि आसाराम की पत्नी लक्ष्मी देवी, बेटी भगवान भारती और बेटे नारायण साईं अहमदाबाद, देहरादून, निवाई के अलावा हिमाचल प्रदेश के तमाम आश्रमों की देखरेख कर रहे हैं। उन्हीं के नाम अकूत चल और अचल संपत्ति भी है।

इसके अलावा गुरुकुलों की वार्डन भी काफी कुछ सीबीआई की मदद कर सकती हैं। आसाराम के बहुत से राज उन्हें मालूम होते हैं।

वकील ने पाला बदला
बिटिया के पिता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दुष्कर्म पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि आसाराम को कड़ी सजा दिलाने के लिए दिल्ली के जिस वकील पर उन्होंने भरोसा किया था और उसे सारी सच्चाई बताई, वही अब आसाराम के गुणगान करने में जुटा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैसे तो उनकी पैरवी सरकारी वकील पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं लेकिन उन्होंने सलाह-मशविरा के लिए दिल्ली के एक वकील को तय किया था और पूरी घटना की जानकारी देकर आश्रम के सारे राज उन्हें बताए थे लेकिन अब वह उनका साथ छोड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें