फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तकरीरी मुकाबले में जहरा और तैय्यब ने बाजी मारी

Mon, 01 Sep 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सामाजिक संस्था फ्रेंड्स ऑफ अमरोहा सोसाइटी के तत्वावधान में कैलसा बाईपास एक निजी बैंक्वेट हॉल में रविवार को तकरीरी मुकाबला और तालीम से तरक्की अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जहरा और तैय्यब ने बाजी मारी। विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कुराने पाक व नात-ए- नबी से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सीनियर कैटेगरी में जहरा पहले, मोहम्मद जैद दूसरे व कबीर तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर कैटेगरी में तैय्यब, नजनीन अंसारी व आफिया ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में मिस्बाह सिद्दीकी, खान सलाउद्दीन और मास्टर मौलाना हनीफ रहे। तकरीरी मुकाबले में अलग-अलग स्कूलों से आए बच्चों ने अपनी-अपनी तकरीर पेश की। अपनी सोच और जज्बात को पेश किया। अमरोहा की नई नस्ल में बोलने की सलाहियत और सोचने की ताकत किस कदर बढ़ रही है, इस पर उलेमा ने खुशी जाहिर की। वहीं, तालीम से तरक्की अवॉर्ड में दस से ज्यादा युवाओं को सम्मानित किया गया।

इनको किया गया सम्मानित

सलीम जैदी को यूट्यूब आइकॉन, दानिश वारसी डिजिटल मार्केटिंग और ड्रॉपिंग फील्ड, फारिक अजीम को कठिन हालात के बावजूद कॅरिअर और रोजगार में योगदान, आदिल खान को बतौर साइंटिस्ट दिल्ली और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व, डाॅ. अदनान अनवर को एएमयू से पढ़ाई के बाद अमरोहा में सेवाएं, डाॅ.अनस मलिक को एम्स ऋषिकेश से एमबीबीएस के बाद सरकारी सेवा, डाॅ. जुहैब खान को सरकारी अस्पताल में सेवाएं, डाॅ.दानिश को अमरोहा में लगातार सेवाएं, सोहेब खान को आर्ट व पेंटिंग में कामयाबी, जासिर खान को क्लीनिकल फिजियोलॉजी में योगदान पर अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही फैजजुद्दीन सिद्दीकी, कमर नकवी आदि को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला

उलेमा संग शिक्षाविद् व अन्य अतिथियों ने विभिन्न स्कूल-कॉलेज से आए छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। सरपरस्ती मुफ्ती सैय्यद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने की। अध्यक्षता समाजसेवी असलूब हुसैन जैदी की रही जबकि अतिथि इंजीनियर दानिश सिद्दीकी, बसपा नेता फरहान खान रहे। सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद जैदी ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें