फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: यूट्यूबर ने शादी का वादा सहकर्मी के साथ बनाए संबंध

Thu, 28 May 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। यूट्यूबर ने साथ वीडियो बनाने वाली युवती को शादी का झूठा वादा कर उसे पत्नी की तरह घर पर रखा। उससे पैदा हुआ बेटा दो साल का होने के बाद शादी से मुकर गया। पीड़ित को मारपीट घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी एक महिला का कहना है कि कई साल पूर्व उसकी मुलाकात खाद गुर्जर गांव के युवक विकास कुमार सेे हुई। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकात का दौर बढ़ता गया। वह मिलकर यूट्यूब पर वीडियो बनाने का काम करने लगे। महिला का आरोप है कि इस दौरान युवक ने शादी करने का झूठा झांसा देकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे अपने खादगुर्जर गांव स्थित घर में रखा। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसको एक बेटा हुआ। जो इस समय दो साल का है। उसने विकास कुमार से शादी करने को कहा तो उसने महिला के साथ गाली गलौज की। मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। धमकी दी कि अगर पुलिस कार्रवाई कराई तोे जान से मार देगा। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें