फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सांसद के फोटो के गलत इस्तेमाल पर यू्ट्यूब चैनल का संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गोरखपुर पुलिस राज्यसभा सांसद का गलत फोटो इस्तेमाल कर यू्ट्यूब पर खबर चलाने के आरोपी गजरौला निवासी संचालक को गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के भिस्वा गांव निवासी परशुराम गुप्ता राज्य सभा सांसद संगीता गुप्ता के प्रतिनिधि हैं। उनके द्वारा बीते रविवार को अपने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया गया। जिसमें कहा कि यू्ट्यूब चैनल पोर्टल खौफनाक घटना पर एक कहानी चल रही है। जिसमें राज्यसभा सांसद का फोटो गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है। जबकि उस कहानी से राज्यसभा सांसद का कुछ लेना देना नहीं है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन

छानबीन में सामने आया कि चैनल से गजरौला के नाईपुरा निवासी गौतम सागर के तार जुड़े हैं। उसकी गिरफ्तारी को बृहस्पतिवार को गोरखपुर के भिस्वां थाना पुलिस ने गजरौला में दबिश दी। गौतम सागर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। सीओ श्वेताभ भास्कर ने गिरफ्तार कर ले जाने की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें