गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी देवेंद्र की ससुराल हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर बाटपुरा में है। ग्रामीणों ने बताया कि देवेंद्र व उसकी पत्नी के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है। बुधवार को उसकी पत्नी बाला देवी ने अपने मायके वाले बुला लिए। यहां पर कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में देवेंद्र व उसकी पत्नी बाला देवी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए गजरौला सीएचसी लाया जा रहा था। गांव टोकरा पट्टी के अड्डे पर पहुंचे थे। इस बीच पीछे से देवेंद्र के परिजन पहुंच गए। यहां पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान राहगीरों ने घटना का वीडियो बना लिया। जिसे वायरल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में लाया गया। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि मारपीट की वीडियो वायरल हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद