फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नहाते समय नदी के तेज बहाव में बहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव झुंडपुरा के पास बाहे नदी में नहाते समय पानी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। युवक के पानी में बहने की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने साथ गए युवकों पर उसे धक्का देने का आरोप लगाया है। ग्रामीण गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

गांव आशिकपुरा निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र सैनी गांव के ही कुछ युवकों के साथ मंगलवार की दोपहर ग्राम झुंडपुरा के पास बह रही बाहे नदी में नहाने गए थे। इस दौरान पानी के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी की तेज धार में बह गए। परिजनों के अनुसार राजेंद्र सिंह तैरना जानते थे, लेकिन वह संभल नहीं पाए। ग्रामीणों के अनुसार बाहे नदी में इस समय जलस्तर करीब 20 फीट है। युवक के बाहे नदी में डूबने की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण व शेरपुर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए।
इस दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने साथ गए युवकों पर राजेंद्र को धक्का देने का आरोप लगाया। दरअसल राजेंद्र बाहे नदी में कपड़ों सहित बहे हैं। फिलहाल ग्रामीण गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा का कहना है कि उनको परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें