फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ने से लदे वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने से लदे वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

मंडी धनोरा (अमरोहा)। कमेलपुर मार्ग पर रविवार की रात करीब 7:30 बाइक की टिपलर से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक चला रहे ग्राम धनौरी खुर्द निवासी अंकित पुत्र राजवीर उम्र करीब 30 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि थाना बछरायूं के गांव गांव धनौरी खुर्द निवासी अंकित रविवार की रात अपने दोस्त ग्राम कलाली निवासी रावेद्र के साथ मलकपुर जा रहा था। ग्राम शाहपुर रझेड़ा के निकट उसकी बाइक की टक्कर गन्ने से लदे टिप्पलर से हो गई। अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सक ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। जबकि रविंद्र की बेहद नाजुक हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। दोनों के परिजन भी सूचना मिलने पर सरकारी अस्पताल आ गए। अंकित की मौत की जानकारी पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बाइक सवार दोनों युवकों ने अपने सिर पर हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर पर गंभीर चोट आने की वजह से अंकित की मौत हुई है। यदि हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें