फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में घायल बाइक सवार किसान की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल बाइक सवार किसान की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

रजबपुर (अमरोहा)। पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव खाता में नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार किसान त्रिलोक सिंह (55) निवासी लाकड़ी थाना मझौला मुरादाबाद घायल हो गये थे। वह पेशे से किसान थे। वह गजरौला से अपने गांव लौट रहे थे। घायल का1 इलाज मेरठ में चल रहा था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकराई बाइक, युवक घायल
रजबपुर। अनियंत्रित होकर बाइक पुलिया की बनी दीवार से टकरा गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना देहात क्षेत्र के गांव कैलसा बार्डर का उदय सिंह गजरौला से शनिवार देर रात अपने गांव लौट रहा था। इसी बीच लाईट की चकाचौंध से बाईक अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर बनी पुलिया की दीवार से टकरा गई। जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के विम्स हास्पिटल भेज दिया। जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें