फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हादसे में घायल युवक की उपचार केे दौरान मौत

Sat, 25 Apr 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। बाइकों की भिड़ंत में दूल्हेपुर अहीर निवासी अशोक (30) की मौत हो गई। एंबुलेंस से शव लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दूल्हेपुर अहीर निवासी अशोक का शव एंबुलेंस से थाने लाया गया और बाहर खड़ा कर दिया गया। परिजनों के अनुसार बुधवार को अशोक की ताई हरनंदी के निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार करने तिगरी जा रहे थे। अशोक बाइक पर सवार था। कांकाठेर-तिगरी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों का आरोप है कि वह काफी देर तक घायल पड़ा रहा, लेकिन न पुलिस पहुंची और न एंबुलेंस। साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर मेरठ ले जाया गया। सुधार न होने पर शुक्रवार सुबह मुरादाबाद ले जाते समय ब्रजघाट चौकी के पास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी का नाम और गांव बताने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें