फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने काटा हंगामा, डॉक्टर व स्टाफ हुआ खामोश

Fri, 20 Oct 2023 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

गांव कैलसा बॉर्डर के कपिल कुमार ने प्रसव पीड़ा के बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद बच्ची का जन्म हुआ। कुछ देर दोनों के ठीक रहने के बाद शिवानी ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद संदिग्ध हालत में जच्चा की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बढ़ते विवाद को शांत कराया। परिजनों ने डीएम और थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


देहात थानाक्षेत्र के गांव कैलसा बॉर्डर पर कपिल कुमार का परिवार रहता है। उनकी पत्नी शिवानी गर्भवती थी। लिहाजा परिजनों ने 16 अक्तूबर को प्रसव पीड़ा होने पर अमरोहा जोया रोड पर बंबूगढ़ स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि शाम के समय डाॅक्टरों ने ऑपरेशन किया।

इस दौरान शिवानी ने एक बच्ची को जन्म दिया जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। लेकिन परिजनों ने डॉक्टरों पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि ऑपरेशन के दौरान बरती गई लापरवाही के कारण शिवानी की तबीयत बिगड़ती चली गई।

17 अक्तूबर की सुबह डॉक्टर ने अपने कंपाउंड को साथ भेज शिवानी को मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां इलाज के दौरान शिवानी की मौत हो गई।  इसके बाद परिजन शिवानी का शव लेकर उसी अस्पताल पर पहुंचे जहां उसका ऑपरेशन हुआ था।

परिजनों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा कर आक्रोशित परिजनों को शांत किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका शिवानी के भाई दुष्यंत ने डीएम और देहात थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सीएमओ डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि प्रकरण में तीन डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल का अवैध संचालन करने पर केस 

आदमपुर में अवैध रूप से अस्पताल का संचालन करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। क्षेत्र के गांव ब्रह्माबाद निवासी हरिओम ने जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। गांव ढबारसी में अवैध से अस्पताल का संचालन किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने छह दिन पूर्व ढबारसी में झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाते हुए चेकिंग की थी। इस दौरान राहुल कुमार उर्फ बालेश निवासी गांव पशुपुरा द्वारा अवैध रूप से अस्पताल का संचालन करते हुए मिले थे। झोलाछाप को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।

विज्ञापन


तो नोडल अधिकारी ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ढबारसी में संचालित जच्चा बच्चा केंद्र संचालक के खिलाफ इंडियन मेडिकल काउंसलिंग एक्ट और धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें