डिडौली। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसा चौधरपुर गांव के पास पैरामाउंट फैक्टरी के सामने उस समय हुआ, जब युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोरचरी में रखवा दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए उसके फोटो आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किए जा रहे हैं। साथ ही गुमशुदगी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि युवक की पहचान हो सके। संवाद