फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर डिवाइडर से बाइक टकराने पर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर ख्यालीपुर ढाल के निकट डिवाइडर से बाइक टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया है। पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे बाइक सवार युवक मुरादाबाद की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। ख्यालीपुर ढाल के निकट पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस कर्मी उसे सीएचसी में लेकर आए। यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसकी पहचान कराने की काफी कोशिश की, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि मृतक कौन और कहां का रहने वाला था। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी पर रखवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें