फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की तड़के लगभग चार बजे यह हादसा औद्योगिक पुलिस चौकी के हाईवे किनारे स्थित गांव मोहम्मदपुर में हुआ। गांव निवासी नेमचंद (18) पुत्र डालचंद ट्रैक्टर-ट्राली में मिट्टी का भराव डालकर लौट रहा था। ट्रैक्टर परिवार का ही कोई सदस्य चला रहा था जबकि वह पीछे बैठा हुआ था। नींद की झपकी आने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर वहां परिजन और ग्रामीण भी आ पहुंचे। उसे बेहतर उपचार के लिए मेरठ ले जाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव में ले आए। औद्योगिक चौकी इंचार्ज एसआई पवन कुमार ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर में ट्रैक्टर से दबकर नेमचंद नामक युवक की मृत्यु की सूचना मिली थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसीलिए शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें