फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चिकित्सक सहित 12 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला प्रशासन के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को भी राहत की खबर सामने आई। निजी चिकित्सक सहित तीन संक्रमित मिले हैं जबकि 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 4105 लोग संक्रमित मिले हैं। कुल 84 केस एक्टिव चल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सरकारी लैब से प्रतीक्षारत 426 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 11 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जबकि जिलेभर में एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 963 लोगों की जांच कराई गई। इसमें 3 लोगों संक्रमित मिला है। पॉजिटिवों में निजी चिकित्सक शामिल है। कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी ने बताया कि सोमवार को जिलेभर में कोरोना के 12 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4105 पहुंच गई है। कुल 84 केस एक्टिव चल रहे हैं। स्वस्थ होने के बाद 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 464 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें