फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ऑटो की छत पर बैठकर युवकाें ने किया स्टंट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सात
विज्ञापन

हसनपुर (अमरोहा)। ऑटो की छत पर बैठकर युवकों ने स्टंट किया। इसकी वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल वीडियो सैदनगली थाना क्षेत्र के बुरावली से उझारी को जाने वाले लिंक मार्ग का बताई जा रहा है। ओवरलोड ऑटो की छत पर बैठ कर युवक सफर कर रहे हैं। इस दौरान युवकोंं द्वारा खड़े होकर स्टंट भी किया जा रहा है। पुलिस ने पिछले दस दिनों में स्टंटबाजी के तीन मामलों में कार्रवाई भी की है। बावजूद इसके युवक स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं लोगों का कहना है ऑटो चालक द्वारा भी क्षमता से अधिक मात्रा में यात्रियों को बैठाया जाता है। सीट पर जगह नहीं मिलती तो दोनों ओर लटक कर यात्री सफर करते हैं और छत पर बैठकर भी सफर करते हुए देखे जाते हैं। सीओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें