हसनपुर (अमरोहा)। सिलाई कारखाने में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव आगापुर निवासी बाइक वर्षीय आफाक पुत्र अख्तर दिल्ली के सीलमपुर में एक सिलाई कारखाने में काम करता था। शुक्रवार को वह कारखाने में सिलाई करने गया था। इस दौरान मशीन के पास उसे करंट लग गया। जिससे वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक छह भाई बहनों में चौथे नंबर का था। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।