फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खौलते गन्ने के रस में गिरने से युवक बुरी तरह झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
खौलते गन्ने के रस में गिरने से युवक बुरी तरह झुलसा
विज्ञापन

मंडी धनौरा (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव आशिकपुरा में स्थित एक क्रेेशर में 22 साल का एक मजदूर चासनी पकाते समय गन्ने के खौलते रस में गिरकर बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। आशिकपुरा गांव का नीरज पुत्र राम सिंह गांव के ही एक क्रेशर पर मजदूरी करता है। शनिवार की देर रात वह चासनी पका रहा था। अचानक वह रस के कढ़ाव में गिर गया। मजदूर को कढ़ाव में गिरता देखकर वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने उसे बाहर निकाला। वह बुरी तरह झुलस चुका था। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। उसकी हालत देखकर मेरठ रेफर कर दिया गया है। नीरज की हालत गंभीर बताई गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें