फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर युवक पर चाकू से हमला, 4 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। थाना क्षेत्र के ढक्का गांव में मामूली बात पर कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ढक्का निवासी रशीद ने गांव में आम का बाग ठेके पर ले रखा है। गुरुवार को गांव का ही एक युवक बाग में आम तोड़ने गया था। आम तोड़ने से मना करने पर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद रशीद पर आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया चाकू मारकर घायल कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुर ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में यावर, बिलाल, बदर, इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें