रुखालू। पत्नी से अनबन होने पर तीस वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। चिकित्सक के पास ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बिना कार्रवाई के ही अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को पति पत्नी के बीच मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इससे नाराज युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे हसनपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। परिजन गंभीर हालत में उसे मेरठ लेकर जा रहे थे। जहां युवक ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक ने अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चे छोड़े हैं। पुलिस को सूचना दिए बिना ही देर शाम युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।