फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शमी के नक्शेकदम पर छोटा भाई मोहम्मद कैफ, बंगाल की रणजी टीम ने हुआ चयन

Sun, 31 Dec 2023 12:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की राह पर चलकर उनके छोटे भाई मोहम्मद कैफ भी क्रिकेट की दुनिया में कामयाबी की सीढि़यां चढ़ते जा रहे हैं। उनका चयन बंगाल की रणजी टीम के लिए हुआ है। इससे पहले वह बंगाल की अंडर-23 क्रिकेट टीम में बतौर ऑलराउंडर खेल चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों और दोस्तों में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन



दा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल ने शुक्रवार को रणजी टीम का एलान किया है। इस टीम में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ का नाम भी शामिल है। 18 सदस्य टीम में मोहम्मद कैफ को चयनकर्ताओं ने बतौर ऑलराउंडर शामिल किया है। मोहम्मद कैफ के बड़े भाई शमी की तरह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं। वह काफी समय से बंगाल में ही रहकर क्रिकेट खेल रहे हैं। कैफ के टीम में चयनित होने पर अमरोहा में उनके गांव में परिजनों व रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है। कैफ के दोस्तों ने भी मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया है। कैफ के बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने बताया कि कैफ का चयन होने पर परिवार के लोग खुश हैं। अल्लाह से दुआ है कि कैफ भी आने वाले दिनों में देश के लिए खेले। वहीं मोहम्मद कैफ ने अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए बताया कि पांच जनवरी को पहला मैच विशाखापट्टनम और दूसरा मैच 12 जनवरी को यूपी के कानपुर में खेला जाएगा। यूथ क्रिकेट एकेडमी के कोच परवेज पाशा ने बताया कि मोहम्मद कैफ अपने भाई शमी की तरह गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने हमारे साथ कई मैच खेले हैं। उनकी कामयाबी पर सभी को नाज है। एकेडमी के खिलाड़ियों में खुशी की माहौल है। इन दिन मोहम्मद कैफ बंगाल में अपनी गेंदबाजी को धार दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें