फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लिव इन में रहने वाली युवती की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। डेढ़ साल से लिव इन में रह रही युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके परिजनों को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरिया निवासी करतार परिवार समेत नोएडा के सेक्टर 8 में रहते हैं। उनका आरोप है कि उनकी बेटी प्रियांशी (16) पिछले साल जनवरी में थाना क्षेत्र के लठीरा निवासी सचिन के साथ चली गई थी। वह उसी के साथ लिव इन में रह रही थी।
करतार के आरोप के मुताबिक सचिन, उसका भाई विनोद और पिता मुन्नू प्रियांशी के साथ गाली गलौज और मारपीट करते थे। आठ जुलाई की रात उनको सूचना मिली कि तीनों ने मारपीट कर व नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। उनको बताए बिना ही बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिलने पर वह अगले दिन लठीरा पहुंचे। यहां पता चला कि उनकी बेटी के साथ दिन में शाम को चार बजेे बेटी के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई थी। इससे दुखी होकर उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी ससुराल वालों ने सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने करतार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैै। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें