फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर लाैट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने राैंदा, माैत

Thu, 16 Jan 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। ड्यूटी करके पैदल घर लौट रहे संविदा सफाई कर्मचारी संजय (30) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सफाई कर्मचारी संजय डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सैतली गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू के अलावा छह बच्चे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक संजय सिंह जोया नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। रोज की तरह मंगलवार की शाम ड्यूटी करके पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही डिडौली ओवरब्रिज के पास सड़क पार करने लगे तभी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने संजय को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दाैरान माैत हो गई। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि संजय कुमार के साले बृजेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें