ढबारसी। बीच सड़क पर हो रहे पति-पत्नी के विवाद में समझौते का प्रयास कर रहे सिपाही को युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। बाद में सिपाही ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी चौराहे पर शनिवार शाम 7:30 बजे की है। गांव साथलपुर निवासी एक व्यक्ति पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर ढबारसी गया था। वह व्यक्ति नशे की हालत में था। किसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। युवक अपनी पत्नी को पीट रहा था। इसी बीच चौराहे पर खड़े एक सिपाही ने युवक को समझने का प्रयास किया और उसे थप्पड़ मार दिया। जवाब में युवक ने भी नशे की हालत में सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद सिपाही ने आरोपी की जमकर धुनाई की। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिपाही ढबारसी पुलिस चौकी पर तैनात है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि यदि सिपाही को थप्पड़ मारा है तो इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।