अमरोहा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
मौसी के घर खेलने आई आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने छेड़छाड़ की। मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की आठ वर्षीय बेटी शनिवार सुबह मोहल्ले में रहने वाली अपनी मौसी के घर खेलने गई थी।
आरोप है कि वहां पड़ोस में रहने वाला युवक राजा खेलते वक्त बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। कमरे में ले जाकर उसके छेड़छाड़ की। डरी सहमी बच्ची घर पहुंची और मां को अपने साथ हुई हरकत के बारे में बताया। इस पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया।
दंपती पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। सीओ ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया है।