फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज जीजा: बहन के पति ने नहीं लौटाए उधार दिए दस लाख रुपये, परेशान होकर युवक ने दे दी जान

Mon, 15 May 2023 08:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, डिडौली (अमरोहा)

सार

पैसे लेने के बाद जीजा ने जल्दी ही लौटाने का वादा किया था। साले को पैसों की जरूरत थी। लिहाजा वह जीजा से लगातार तकादा कर रहा था। चूंकि मामला बहन-बहनोई का था, ऐसे में युवक ने उन पर तो ज्यादा जोर नहीं दे पा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के डिडौली में जीजा ने छोटे साले से पैसे उधार लिए। तकादे के बाद भी जब जीजा ने पैसे नहीं दिए तो साले ने जहर खाकर जान दे दी। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है।

विज्ञापन

मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति का जीजा पास के गांव में रहता है। साल भर पहले साले व उसके भाई ने जमीन बेची थी। जिसका काफी पैसा उनके पास था। दोनों भाइयों ने पैसे का बंटवारा भी कर लिया था। उसी दौरान उनका जीजा घर आया और छोटे साले से पैसे उधार मांगे। साले ने लगभग 10 लाख रूपए जीजा को उधार दिए।
विज्ञापन

जीजा ने जल्दी ही लौटाने का वादा किया था। साले को पैसों की जरूरत थी। लिहाजा वह जीजा से लगातार तकादा कर रहा था। चूंकि मामला बहन-बहनोई का था, ऐसे में युवक ने उन पर तो ज्यादा जोर नहीं दे पा रहा था। परेशान होकर उसने अपना जीवन खत्म करने का निर्णय कर लिया और रविवार रात उसने जहर खा लिया। साले की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल भी पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने बगैर कार्रवाई मृतक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मामले की सूचना पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। जिसके चलते कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें