फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी के सात साल: FB पर दोस्ती फिर लव, निकाह के वादे पर कई शहरों के होटल में दुष्कर्म, 84 माह बाद टूटा भ्रम

Mon, 15 May 2023 05:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

पांच दिन पहले दिल्ली की एक युवती अमरोहा नगर कोतवाली पहुंची थी। उसने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की युवती से फेसबुक पर दोस्ती करके प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म के आरोपी युवक को अमरोहा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के नाम पर सात साल तक दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन

पांच दिन पहले दिल्ली की एक युवती अमरोहा नगर कोतवाली पहुंची थी। उसने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। नौगांवा सादात के गांव खेड़ा अपरौला हाल निवासी मोहल्ला हाशमी नगर निवासी बिलाल की सात साल पहले फेसबुक पर दिल्ली की युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हुए तो युवक ने उसे शादी का झांसा दिया तथा उसे मिलने के लिए अमरोहा बुला लिया।

आरोप है कि अलग-अलग शहरों में दोनों मिलते रहे तथा युवक उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। शादी का दबाव बनाने पर मारपीट की गई। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सात साल तक लगातार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बिलाल को गिरफ्तार कर लिया है। उधर पीड़िता आरोपी प्रेमी के घर जाकर बैठ गई है और वह निकाह की जिद पर अड़ी है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें