अमरोहा में तेंदुआ दिखने के बाद मौके पर पहुंच लोग
- फोटो : संवाद
अमरोहा जिले के रामपुर जुनारदार गांव में एक मजदूर नीम के पत्ते तोड़ने पेड़ पर चढ़ा तभी तेंदुआ नीचे आकर बैठ गया। तेंदुए को देखकर मजदूर के हाथ पैर फूल गए। पेड़ पर बैठे मजदूर ने तेंदुआ आ गया बचाओ..बचाओ कहा आजाव लगानी शुरू कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए को भगाकर मजदूर को नीचे उतारा।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। नौगांवा सादात कस्बा के मोहल्ला ईदगाह में किशोरी का परिवार रहता है। किशोरी नीम के पत्ते बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। रोज की तरह मंगलवार की सुबह करीब 9 किशोरी रामपुर जुनारदार गांव के जंगल में नीम के पत्ते तोड़ने पहुंचा।
यहां उसने गांव के प्रधान रिंकू के खेत में खड़े नीम के पेड़ पर चढ़ पत्ते तोड़ने शुरू कर दिए। भरपूर पत्ते तोड़ने के बाद जैसे ही किशोरी नीचे उतरने लगा तभी उन्होंने पेड़ की जड़ में बैठा हुआ तेंदुए देखा। तेंदुआ और किशोरी के बीच केवल 12 से 15 फीट का फासला था।
तेंदुए को नीचे बैठा देख किशोरी के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत ही शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी आसपास के खेतों में कम कर रहे लोग लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और तेंदुआ को दौड़ा लिया। उसके बाद ग्रामीणों ने किशोरी को पेड़ से नीचे उतर कर घर भेज दिया।
सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस मौके पर आ गई। वही ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। तेंदुए को देखने के बाद खेतों पर कम कर लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
उधर, रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव हाफिजपुर में रहने वाले किसान बृतपाल सिंह सोमवार को अपने साथ अपने गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र सिंह के साथ गन्ने के खेत में काम कर रहे थे। दोनों लोग खेत के दूसरे छोर पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
उन्होंने देखा कि वहां तेंदुआ बछड़े को शिकार कर रहा था। तेंदुआ बछड़े का मांस नोच रहा था। दोनों लोग तेंदुए को देखकर उल्टे पाव गांव की तरफ दौड़ पड़े। यहां ग्रामीणों को तेंदुए के होने की जानकारी दी।