फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार मैक्स से गिरा युवक, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। मंडी धनौरा-चांदपुर मार्ग पर संचालित डग्गामार वाहन से गिरकर युवक चोटिल हो गया। इस पर गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया। वहीं यात्री और मालकर अधिकारी केजी संजय ने शीघ्र ही अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

मंगलवार को यह हादसा मंडी धनौरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट हुआ। चांदपुर की दिशा में जा रही डग्गामार वाहन में पंद्रह से अधिक यात्री सवार थे। रास्तें में अचानक सामने से आ रही गन्ने की ट्रैक्टर-ट्राली से बचने के लिए मैक्स चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे डाले पर लटका सब्जी मंडी चांदपुर निवासी राहत अली नीचे गिर गया। उसकी कमर में गुम चोट आई। वहीं इससे गुस्साए यात्रियों ने मैक्स रुकवाकर हंगामा किया। इसके चालक घबरा गया। उसने हाथ-पांव जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद घायल युवक को आगे की सीट पर बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें